Pakistan के निर्वाचन आयोग ने इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। इस्लामाबाद की निचली अदालत ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में 70 वर्षीय खान को तीन साल कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत ने खान के प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान मिले उपहारों को बेचकर धन अर्जित करने का उन्हें दोषी ठहराया था। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें लाहौर स्थित उनके निजी आवास जमन पार्क से गिरफ्तार कर लिया था।

प्रमुख खबरें

Malkangiri में पड़ोसी ने घर में घुसकर दंपति को उतारा मौत के घाट, 13 वर्षीय बेटा जख्मी

कर्ज वसूली के दबाव में किसान की आत्महत्या पर वित्तीय कंपनियों पर लगेगा मर्डर का केस: Eknath Shinde

Siddaramaiah Sting Case: दिल्ली में खरीदा मोबाइल HD Kumaraswamy के घर सौंपा गया, बेंगलुरु पुलिस का दावा

Kajal Dhochak भारी वजन वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं