बंगाल में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में, चुनाव आयोग को उपचुनाव की घोषणा करनी चाहिए: ममता बनर्जी

By अंकित सिंह | Aug 23, 2021

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग जल्द ही उप चुनाव की घोषणा करें। ममता बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। लोगों को वोट डालने और विधानसभा के लिए चुनने का अधिकार है। चुनाव आयोग को उपचुनावों की घोषणा करनी चाहिए क्योंकि हमें लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों में कटौती नहीं करनी चाहिए। आपको बता दें कि ममता बनर्जी वर्तमान में किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्हें  नवंबर से पहले हर हाल में विधायक बनना होगा। तभी वह मुख्यमंत्री बनी रह सकेंगी। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव जरूर लड़ था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए भवानीपुर सीट को खाली भी करा लिया गया है। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से अब तक उपचुनाव नहीं कराया गया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस शामिल होगी। 

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका