योगी आदित्यनाथ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, EC ने सेना संबंधी टिप्पणी पर रिपोर्ट तलब की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2019

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने भारतीय सेना को ‘‘मोदी जी की सेना’’ बताने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सोमवार को संज्ञान लेते हुये उत्तर प्रदेश निर्वाचन कार्यालय से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिये गये योगी आदित्यनाथ के इस बयान से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर आयोग ने संज्ञान लेते हुये यह कार्रवाई की है। आयोग ने गाजियाबाद के जिलाधिकारी को इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी इस मामले से जुड़े तथ्यों का विस्तृत ब्योरा राज्य निर्वाचन कार्यालय को मुहैया करायेंगे। निर्वाचन कार्यालय इसके आधार पर तैयार की गयी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगा। 

उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद से सांसद और केन्द्रीय मंत्री वी के सिंह के पक्ष में रविवार को चुनावी सभा के दौरान यह टिप्पणी की। इसमें योगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना आतंकवादियों को गोली और गोला देती है। आयोग ने गत 19 मार्च को सभी राजनीतिक दलों को एक परामर्श जारी कर चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक लाभ के लिये सैनिकों और सैन्य अभियानों का जिक्र करने से बचने को कहा था। आयोग ने इसे चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुये राजनीतिक दलों और राजनेताओं को सोशल मीडिया पर भी सैनिकों और सैन्य अभियान की तस्वीर और अन्य संबद्ध सामग्री के प्रसार से बचने को कहा है। 

प्रमुख खबरें

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन रणभूमि में बदला!