Election Commission टीम मणिपुर पहुंची, 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल इस समय मणिपुर में है। आयोग की योजना अगले साल की शुरुआत में मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव कराने की है। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों के नेतृत्व में दल चुनाव वाले राज्यों का दौरा कर रहा है।

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के दौरे को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 मई को समाप्त होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 सदस्यों के लिए चुनाव होगा।

वहीं, 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा, 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा और 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होगा। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन आयोग को विधानसभा का ‘‘कार्यकाल समाप्त होने से छह महीने से भी पहले चुनाव कराने की अनुमति है’’। निर्वाचन आयोग ने हाल में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में वार्षिक विशेष सारांश पुनरीक्षण (एसएसआर) की घोषणा करते समय इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को सूचित किया था कि पहले उल्लेखित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव “अगले साल की शुरुआत में” होने हैं।

पांचों चुनावी राज्यों में फिलहाल मतदाता सूचियों का विशेष सारांश पुनरीक्षण किया जा रहा है। इन 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतिम मतदाता सूचियां चार जनवरी को प्रकाशित की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

SLMG Beverages का 20,000 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य, जल्द लाएगी IPO

दिल्ली उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला: कॉजपा नेताओं की हिरासत मामले में दखल से इनकार, मजिस्ट्रेट की सुनवाई का करें इंतजार

Yogi Model ने Italy में मचाई धूम, दंगाइयों-उपद्रवियों से UP Style में निबटेंगी PM Giorgia Meloni

उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, CM Pushkar Singh Dhami ने थानों का बजट भी दोगुना किया