युवाओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने ली आयुष्मान खुराना की मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2024

नयी दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए अधिक से अधिक युवाओं को आकर्षित करने के मकसद से निर्वाचन आयोग ने अभिनेता आयुष्मान खुराना की मदद ली है। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक वीडियो में 39 वर्षीय अभिनेता को देखा जा सकता है, जो युवाओं को आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ‘अंधाधुन’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘दम लगा के हईशा’ जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले खुराना ने कहा कि यह जरूरी है कि देश का भविष्य तय करने में युवाओं की भागीदारी हो। 

इसे भी पढ़ें: BJP देश में रूस और चीन जैसा शासन चाहती है : Farooq Abdullah

अभियान का उद्देश्य चुनावी भागीदारी में शहरी और युवा मतदाताओं की उदासीनता की चिंता पर गौर फरमाना है। उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो में एक सुंदर संदेश है कि हर किसी को वोट क्यों देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आयुष्मान खुराना का अभिनय बेहद विश्वसनीय और प्रभावशाली है। उनका संदेश उनके फॉलोअर्स, ज्यादातर युवा पीढ़ी के साथ अच्छी तरह से प्रतिध्वनित होता है। ईसीआई ने आयुष्मान की क्षमता और पहुंच का उपयोग युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए किया है।’’ लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होने हैं। वोटों की गिनती चार जून को होगी।

प्रमुख खबरें

तेलंगाना CM Revanth Reddy ने Konda Surekha को Cabinet से हटाया, बेटी की टिप्पणी बनी वजह

Asian Games के लिए 77 सदस्यीय भारतीय टीम में Neeraj Chopra की जगह यशवीर सिंह शामिल

पंजाब में अनाज घोटाले की गूंज

DUSU Election 2025: उम्मीदवारों के लिए कोई भी सक्षम व्यक्ति दे सकता है 1 लाख की जमानत, High Court का निर्देश