शपथपत्रों की पावती पर गौर करे इनकार करने वाला निर्वाचन आयोग : अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा द्वारा दिये गये शपथपत्र प्राप्त नहीं होने का दावा करने वाला आयोग उन हलफनामों की प्राप्ति की पावती पर गौर करे।

उन्होंने कथित रूप से डाक विभाग द्वारा दी गयी रसीदों की तस्वीरें भी टैग करते हुए लिखा, ‘‘इस बार हम मांग करते हैं कि निर्वाचन आयोग शपथपत्र दे कि यह जो डिजिटल रसीद हमें भेजी गयी है वह सही है, नहीं तो ‘निर्वाचन आयोग’ के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ भी शक के घेरे में आ जाएगा।’’

सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘भाजपा जाए तो सत्यता आए।’’ यादव का यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा एक प्रेसवार्ता में वोट चोरी और अन्य अनियमितताओं के विपक्ष के आरोपों को गलत बताये जाने के बाद आया है। यादव ने इससे पहले एक्स पर एक अन्य संदेश में कहा था कि सपा ने वोट डकैती के 18 हजार शपथ पत्र आयोग को दिये थे लेकिन कार्रवाई शून्य है।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा