हिमाचल प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल, 12 नवंबर को होगा मतदान, नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे

By अंकित सिंह | Oct 14, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होंगे। हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर एक चरण में 12 नवंबर को चुनाव होंगे जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। चुनाव आयोग की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबंध है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभनमुक्त चुनाव कराने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ पोलिंग बूथ महिला द्वारा संचालित होंगी। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 80 साल के ऊपर के वोटर घर बैठे ही वोट दे सकेंगे। नामांकन तक नए वोटर जुड़ सकेंगे। 

प्रमुख खबरें

मेरठ लाठीचार्ज मामला: मानवाधिकार आयोग ने यूपी के गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एशियाई शेरनी महागौरी ने तीन शावकों को दिया जन्म

पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन, शुरू किया परिवार सबसे पहले अभियान

मानसून में Transparent Top न बन जाए Fashion Blunder, इन 3 Tricks से पाएं Glamorous Look