उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव 18 अक्टूबर को तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव आगामी 18 अक्टूबर को कराया जाएगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने बुधवार को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 17वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 अक्टूबर की तारीख तय की है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दंगे: नाले से शव बरामद होने के मामले में हाई कोर्ट ने दो आरोपियों की जमानत खारिज की

यह चुनाव विधान सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन एक बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि सदन का कोई भी सदस्य निर्धारित प्रपत्र भरकर किसी अन्य सदस्य को नामित कर सकता है। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र 18 अक्टूबर को आहूत किया गया है।

प्रमुख खबरें

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला

India को 2022 में 111 अरब डॉलर से अधिक का प्रेषित धन मिला, दुनिया में सबसे ज्यादा : UN

RBI ने Bank of Baroda के ऐप से ग्राहक जोड़ने पर लंबे समय से लगी पाबंदी हटाई

India सौर ऊर्जा उत्पादन मामले में Japan को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर : Report