गढ़चिरौली में दो बुजुर्ग मतदाताओं के लिए निर्वाचन अधिकारियों ने तय किया 107 किमी का कठिन रास्ता

By Prabhasakshi News Desk | Apr 12, 2024

गढ़चिरौली । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में दो बुजुर्ग अपने घरों से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों ने जोखिम भरे रास्तों और जंगलों से होकर 107 किलोमीटर लंबी यात्रा की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गढ़चिरौली-चिमूर निर्वाचन क्षेत्र के इन दो बुजर्ग मतदाताओं में से एक की उम्र 100 वर्ष जबकि दूसरे की 86 वर्ष है। यहां लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। 

अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों ने गढ़चिरौली-चिमूर निर्वाचन क्षेत्र में घर से मतदान करने के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,037 मतदाताओं और 338 दिव्यांगों के आवेदनों को मंजूरी दे दी है। अब तक, कुल 1,205 मतदाताओं ने घर से अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर