नासिक में निर्वाचन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिंदे के सामान की जांच की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2024

नासिक। नासिक में निर्वाचन अधिकारियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीपैड पर पहुंचने के बाद उनके सामान की जांच की। अधिकारियों को शिंदे के बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कुछ दिन पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री पर हेलीकॉप्टर में नकदी से भरे बैग ले जाने का आरोप लगाया था। संवाददाताओं द्वारा बैग की जांच को लेकर पूछे गए सवाल पर शिंदे ने कहा, ‘‘मैं इतना ही सामान अपने साथ रखता हूं। इसमें मेरे कपड़े हैं और मैं आज भी बैग लाया हूं।’’ शिंदे निवर्तमान सांसद एवं पार्टी उम्मीदवार हेमंत गोडसे के समर्थन में प्रचार के लिए नासिक पहुंचे थे। उन्होंने शहर में एक मोटरसाइकिल रैली में भी हिस्सा लिया। 

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ने चुनाव बाद हिंसा को लेकर आंध्र के मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया

बृहन्मुंबई महानगर पालिका की स्थायी समिति से बाहर क्या हुआ था (बीएमसी में कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए), अब यह भी सामने आएगा।’’ इस बीच, जब शिंदे की रैली इलाके से गुजर रही थी तो शिवसेना (यूबीटी) के सदस्यों ने गंगापुर रोड पर मैराथन चौक के पास नारेबाजी की और पार्टी का चिह्न ‘‘जलती मशाल’’ का प्रदर्शन किया। शिंदे ने शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘‘धनुष और तीर’’ के जरिये इसका जवाब दिया। इसके बाद अधिकारियों को शालीमार चौक क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) कार्यालय में सुरक्षा बढ़ानी पड़ी, ताकि जब रैली वहां से गुजरे तो दोनों पार्टियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा न हो। नासिक उन 13 लोकसभा सीट में से एक है जहां 20 मई को मतदान होना है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में आम चुनाव संपन्न हो जाएगा। मतगणना चार जून को होगी।

प्रमुख खबरें

China Open में Naomi Osaka ने Sara Bejlek को हराकर Round of 16 में जगह बनाई

नेकां ने अधिकारों की लड़ाई को सिर्फ राज्य के दर्जे तक समेटा: सांसद Ruhullah Mehdi

Ranchi में RJD और AISA का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Novak Djokovic ने Rafael Nadal का रिकॉर्ड तोड़ा, China Open में दर्ज की 32वीं जीत