By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2025
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि ‘ग्रेटर बेंगलुरु गवर्नेंस एक्ट’ के प्रभावी होने के साथ ही चार महीने के भीतर बेंगलुरु के प्रबंधन के लिए गठित किये जाने वाले कई नगर निगमों के चुनाव की तैयारी की जाएगी।
शिवकुमार ने कहा,‘‘हम जल्द ही आरक्षण सूची और शहर को कई निगमों में विभाजित करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। हमें चुनाव कराने हैं, इसमें देरी करने का कोई मतलब नहीं है। हम चार महीने के भीतर आवश्यक व्यवस्था कर लेंगे।’’
अधिसूचना के अनुसार, ‘ग्रेटर बेंगलुरु गवर्नेंस एक्ट’ 15 मई को प्रभावी हो गया और नया ग्रेटर बेंगलुरु क्षेत्र वर्तमान में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तक सीमित होगा।