रामलला की नगरी में BJP के लिए फंसा चुनाव, SP उम्मीदवार Awadhesh Pasi दे रहे कड़ी चुनौती

By Prabhasakshi News Desk | May 25, 2024

उत्तर प्रदेश की अयोध्या लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। जिसको लेकर मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग की प्रशंसा की। हमारे रिपोर्टर ने अयोध्या के स्थानीय लोगों से चुनाव को लेकर बात की है।

चुनाव को लेकर हुए एक सर्वे का हवाला देते हुए लोगों ने बताया कि देश में राम मंदिर की जगह महंगाई और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दा है। इस दौरान मतदाताओं ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की भी तारीफ की। कई दूसरे मतदाताओं ने भी महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। लोगों ने दावा किया कि अयोध्या में होने वाला विकास अयोध्या का नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी का विकास है। बीजेपी पर विकास को लेकर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ धर्म और राम मंदिर के नाम पर वोट मांग रही है। उनके भाषणों में विकास का कोई जिक्र नहीं होता, जिसको लेकर अब जनता सजग हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar और Marco Rubio की न्यूयॉर्क में वार्ता, Russia Sanctions पर रखे भारत के हित

Asian Games में Mixed 4x400m Relay के फाइनल में पहुंचा भारत

Yamuna Expressway Bus Fire | कश्मीरी गेट से महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की जलकर मौत

एशियाई खेलों में भारतीय Table Tennis जोड़ियों का दबदबा, श्रीजा और यशस्विनी प्री-क्वार्टर फाइनल में