उत्तर प्रदेश चुनाव: भड़काऊ टिप्पणी को लेकर भाजपा उम्मीदवार को चुनाव आयोग का नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक उम्मीदवार को कथित रूप से भड़काऊ बयान देने के लिए रविवार को नोटिस जारी किया और कहा कि उन्होंने प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता और चुनावी कानून का उल्लंघन किया है। चुनाव आयोग ने अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना व अन्य के तीसरा मोर्चा बनाने से राजग को कोई खतरा नहीं: अठावले

आयोग ने कहा कि सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और जनप्रतिनिधित्व कानून की संबंधित धाराओं के तहत 18 फरवरी को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आयोग ने कहा, ‘‘ध्यान दें कि निर्धारित समय के भीतर आपकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने की स्थिति में, यह माना जाएगा कि आपको इस मामले में कुछ नहीं कहना है और चुनाव आयोग इस मामले में आपको कोई और संदर्भ दिए बिना उचित कार्रवाई या निर्णय लेगा।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश