US ने मित्र मोदी को दी जीत की बधाई, कहा- भारत का चुनाव विश्व के लिए है प्रेरणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा है कि भारत में हाल में सम्पन्न हुए आम चुनाव विश्व भर के लोगों के लिए प्रेरणा हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने ट्वीट किया कि अमेरिका के सहयोगी एवं मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के संसदीय चुनाव में पार्टी की जीत पर बधाई। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में भारत के लोगों की प्रतिबद्धता का जबरदस्त प्रदर्शन है। हम सुरक्षित एवं और समृद्ध क्षेत्र के लिए भारत के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी प्रधानमंत्री को ट्विटर पर बधाई दी और लिखा कि भारत के चुनाव में नरेंद्र मोदी एवं राजग को जीत के लिए और ऐतिहासिक संख्या में मतदान के लिए भारतीय लोगों को बधाई। भारत का चुनाव विश्वभर के लोगों के लिए प्रेरणा। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने कहा कि हम बड़ी संख्या में मतदान की प्रशंसा करते हैं। करीब 66 प्रतिशत लोगों या करीब 60 करोड़ लोगों ने मतदान किया। हम भारत सरकार को इस बेहतरीन आयोजन के क्रियान्वयन की बधाई देते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह