उत्तराखण्ड में किसके दम पर पार्टी लड़ेगी चुनाव, जानिए कौन-कौन है CM पद का दावेदार

By निधि अविनाश | Jan 07, 2022

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सियासी रण भी तैयार है। सभी पार्टियां आने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर कमर कस चुकी है और जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। कुछ राज्यों में पार्टियों ने अपने सीएम पद के चेहरों का एलान कर दिया है तो वहीं कुछ राज्यों में पार्टी सीएम के नए चेहरे की घोषणा करने से बच रहे हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर राज्यों में अब किसकी पार्टी जीतेगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा। 

उत्तराखण्ड में कौन-कौन से नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं

भाजपा 

Uttarakhand Assembly Election 2022, भाजपा ने उत्तराखंड में सीएम पद के लिए अभी तक किसी नए चेहरे का एलान नहीं किया हैं। हालांकि, वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी बीजेपी से जीत हासिल कर चुके है तो सीएम पद के लिए धामी एक मजबूत दावेदार हो सकते हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी भी सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं। 

कांग्रेस

कांग्रेस ने भी राज्य में सीएम पद को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, हरीश रावत को  कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का चेहरा माना जा रहा हैं। वहीं आप पार्टी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में सीएम पद के लिए आप पार्टी के नेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को सीएम पद के लिए नाम घोषित कर दिया है। 26 साल तक सेना में सेवा देने के बाद कर्नल कोठियाल ने 19 अप्रैल 2021 को आप पार्टी में एंट्री की थी।

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव