कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे दिल्ली में चुनाव, बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार: जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे, झूठ के आधार पर नहीं और प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तरक्की में रोड़े अटकाने वाले कार्य अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा।’’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: JNU को अपनी विचारधारा में ढालना चाहती है ABVP: अखिलेश यादव

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘केजरीवाल जी अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, आप पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं, इसलिए अब पूरी दिल्ली की जनता की आवाज भाजपा के साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा की जीत होगी।’’ उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि दिल्ली चुनाव का परिणाम मंगलवार को आ रहा है, इसलिए प्रकृति भी हमें सकारात्मक संकेत दे रही है। 

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा