निर्धारित समय पर ही होंगें चुनाव, निर्वाचन आयोग ने सीनेट से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2024

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने सीनेट द्वारा इस महीने की शुरुआत में पारित उस प्रस्ताव को सोमवार को खारिज कर दिया, जिसमें आठ फरवरी के आम चुनाव को टालने का आग्रह किया गया था। आयोग ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और पूर्व-निर्धारित चुनावों को स्थगित करना उचित नहीं होगा। संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने पांच जनवरी को ठंड के मौसम और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए आम चुनाव में देरी की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था जो बाध्यकारी नहीं था। सीनेट के प्रस्ताव से देश में राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई। 

डॉन समाचार पत्र की एक खबर के अनुसार आयोग ने कहा कि उसने आम चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की है। इसके साथ ही आयोग ने कहा कि उसने आठ फरवरी, 2024 को चुनाव कराने के लिए उच्चतम न्यायालय में प्रतिबद्धता जतायी है। खबर के अनुसार आयोग ने यह भी कहा कि यह उल्लेख करना उचित होगा कि विगत में भी आम चुनाव और स्थानीय चुनाव सर्दियों के मौसम में होते रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: North Korea ने ठोस ईंधन से चलने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल के Trail का किया दावा

बयान में कहा गया है कि आयोग के लिए इस स्तर पर आम चुनाव स्थगित करना उचित नहीं होगा। इस बीच, सांसद खान ने सोमवार को सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी को एक पत्र लिखकर कहा कि यह निराशाजनक है कि उनके द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव के संसद के उच्च सदन में पारित होने के बावजूद आयोग द्वारा आम चुनाव में देरी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रमुख खबरें

Hyundai Motor India पुणे संयंत्र में करेगी ₹4,000 करोड़ का नया निवेश

ये संयोग या प्रयोग! इधर ट्रंप ने पुतिन से हाथ मिलाया, उधर यूक्रेन में स्टारलिंक की रफ्तार पर मस्क ने ताला लगाया

IDBI Bank रणनीतिक बिक्री से 8 साल बाद विनिवेश लक्ष्य पार करेगी सरकार

Mahindra XUV 3XO CNG 15 अक्टूबर को हो सकती है लॉन्च, 2 सिलेंडरों के साथ दिखे नए फीचर्स