चुनावी बांड: भाजपा का हिस्सा 57 प्रतिशत रहा, कांग्रेस को 10 प्रतिशत मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2023

 चुनावी बांड से सभी राजनीतिक दलों को 2021-22 तक कुल 9,188 करोड़ रुपये का चंदा मिला जिसमें अकेले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिस्से में 57 प्रतिशत से अधिक चंदा आया जबकि कांग्रेस को केवल 10 प्रतिशत मिला। एडीआर ने इस संबंध में आंकड़ा जारी किया है।

उच्चतम न्यायालय में पांच न्यायाधीशों की एक संविधान पीठ राजनीतिक दलों की राजनीतिक फंडिंग से जुड़ी चुनावी बांड योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई शुरू की।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफर्म्स (एडीआर) के अनुसार चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों के चंदे में काफी बढ़ोतरी हुई और वित्तवर्ष 2017-18 और 2021-22 के बीच इसमें 743 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

प्रमुख खबरें

George Soros से नहीं चुनाव से होगा सत्ता परिवर्तन, Kiren Rijiju का विरोधी दलों पर वार

भ्रामक दावों पर FSSAI ने Hindustan Unilever को भेजा नोटिस, Horlicks के 2 प्रोडक्ट्स पर उठे सवाल

Rajasthan में महिला सुरक्षा के लिए CM Bhajan Lal Sharma ने 100 Kalika Patroling Unit को किया रवाना

खैबर पख्तूनख्वा में विरोध के बाद प्रशासन ने 200 साल पुराना Ramleela Mandir सील किया