हरियाणा में बिजली बढ़ गए बिजली के दाम, कांग्रेस बोली- लोगों की जेब से पैसा लूटना चाहती है सैनी सरकार

By अंकित सिंह | Apr 02, 2025

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने पूरे राज्य में बिजली दरों में संशोधन किया है। 2025-26 के लिए बिजली आदेश के अनुसार, हरियाणा में घरेलू और औद्योगिक दोनों श्रेणियों के लिए बिजली की दरें पिछले साल से 20 से 30 पैसे प्रति kWh (किलोवाट घंटे) / kVAh तक बढ़ गई हैं। एचईआरसी ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर में 20 पैसे प्रति किलोवाट घंटा की बढ़ोतरी की है। 50 यूनिट तक की खपत के लिए टैरिफ को 2 रुपये प्रति किलोवाट घंटा से बढ़ाकर 2.20 रुपये प्रति किलोवाट घंटा कर दिया गया है। 51-100 यूनिट की रेंज में टैरिफ को 2.50 रुपये प्रति किलोवाट घंटा से बढ़ाकर 2.70 रुपये प्रति किलोवाट घंटा कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: गन कल्चर को प्रमोट करने वाले गानों पर हरियाणा सरकार का एक्शन, पुलिस ने कार्रवाई को उचित ठहराया

हरियाणा में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में लागू की गई बिजली दरों में बढ़ोतरी दिखाती है कि कैसे यह नायब सिंह सैनी सरकार लोगों की जेब से पैसा लूटना चाहती है।" इस बीच, मीटर कनेक्शन वाले कृषि वर्ग के लिए टैरिफ, मासिक न्यूनतम शुल्क (एमएमसी) 200 रुपये प्रति बीएचपी प्रति वर्ष से घटाकर 180/144 रुपये प्रति बीएचपी प्रति वर्ष कर दिया गया है, जो लोड के अनुसार है। इसके अलावा, कृषि उद्योग के लिए 20 किलोवाट से ऊपर के नवीनतम टैरिफ स्लैब को मशरूम खाद और स्पॉन, हाई-टेक हाइड्रोपोनिक्स, हाई-टेक एरोपोनिक्स और कोल्ड स्टोरेज जैसे उभरते क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए पेश किया गया है।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें