झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य में हाथी का शव मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2025

झारखंड के लातेहार जिले में पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में एक हाथी का शव मिला है। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हाथी का शव शनिवार दोपहर रिजर्व के बेतला रेंज के अंतर्गत तेलही पहाड़ी में मिला।

पशु चिकित्सक हाथी का इलाज कर रहे थे। लेकिन, वह उस जगह से चला गया जहां उसका इलाज किया जा रहा था और शनिवार को तलाश के दौरान तेलही पहाड़ी के पास उसका शव मिला। उन्होंने कहा कि हाथी के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है।

16 फरवरी को पीटीआर के दक्षिण डिवीजन के गारू पश्चिमी रेंज में एक नर हाथी का शव मिला था। इससे पहले सात फरवरी को वन अधिकारियों को लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के दुधमतिया जंगल में एक नर हाथी का खून से लथपथ शव मिला था। बताया गया कि दोनों हाथी अन्य हाथियों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं