By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024
भदोही कोतवाली थाना अंतर्गत एक खेत में शुक्रवार को 11 साल की लड़की का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि लड़की की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर दीपशिखा के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में लक्ष्मी की लाश मिलने की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।
मिश्र ने कहा कि किसी धारदार हथियार से लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है और उसके पेट का पूरा हिस्सा गायब है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी ने उसका पूरा पेट काटकर निकाला है या कोई जानवर उसके शरीर के इस हिस्से को खा गया होगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।