PM Modi से मिलने भारत आ रहे हैं Elon Musk, क्या इसलिए पाकिस्तान ने बैन कर दिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X?

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2024

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर फरवरी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया। इस साल पाकिस्तान में हुए आम चुनाव से ही यूजर्स  X एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। उपयोगकर्ताओं ने फरवरी के मध्य से पाकिस्तान में एक्स,का उपयोग करने में समस्याओं की सूचना दी है, लेकिन सरकार ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आंतरिक मंत्रालय ने बुधवार को एक लिखित अदालती प्रस्तुति में शटडाउन का उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें: हम बीच में नहीं पड़ेंगे, आतंकियों को घुसकर मारेंगे वाले राजनाथ-मोदी के बयान से अमेरिका ने झाड़ा पल्ला

रॉयटर्स द्वारा देखी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां यह उल्लेख करना बहुत प्रासंगिक है कि पाकिस्तान सरकार के वैध निर्देशों का पालन करने और अपने प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के संबंध में चिंताओं को दूर करने में ट्विटर/एक्स की विफलता के कारण प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया। एक्स ने टिप्पणी के लिए रॉयटर्स के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा