By रितिका कमठान | Dec 28, 2024
किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए लोग सबसे पहले विकीपीडिया का आसरा लेते है। ये एक तरह का ऑनलाइन इनसाक्लोपीडिया है, जहां से यूजर्स को जरुरत की जानकारी मिलती है। मगर हो सकता है कि कुछ दिनों में फटाफट से ये जानकारी फ्री में नहीं मिल सके। जल्द ही ये फ्री सर्विस अब पैसों के जरिए मिल सकती है।
ये हो सकता है नया नाम
एलन मस्क ने विकिपीडिया की बोली लगाई है। जानकारी के मुताबिक एलन मस्क ने विकिपीडिया को खरीदने के लिए एक अरब डॉलर की बोली लगाई है। माना जा रहा है कि अगर ये सौदा होता है को विकिपीडिया का नाम भी बदला जा सकता है। विकिपीडिया का नाम बदलकर डिकिपीडिया रखा जा सकता है। हालांकि ये भी खबरें हैं कि विकिपीडिया ने एलन मस्क के ऑफर को ठुकरा दिया है।
हालांकि शुरुआत में एलन मस्क ने ट्विटर को भी ऑफर दिया था, जो उसने अस्वीकार किया था। मगर बाद में ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया था। ट्विटर को एलन मस्क के आगे झुकना पड़ा था। ट्विटर ने खुद को बेच दिया था। इसके बाद एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स लिखा था। इसमें कई भुगतान संबंधित सेवाएं लगाई गई थी।