Elon Musk ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 700 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने

By Ankit Jaiswal | Dec 21, 2025

दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपति एलन मस्क ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने वैश्विक कॉरपोरेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति 700 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है, जिससे वह यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए।

इस फैसले के बाद मस्क को मिलने वाले स्टॉक ऑप्शंस की कीमत करीब 139 अरब डॉलर आंकी जा रही है, जबकि जब यह पैकेज पहली बार मंजूर हुआ था तब इसकी वैल्यू लगभग 56 अरब डॉलर थी। इसी वजह से उनकी अनुमानित कुल संपत्ति बढ़कर करीब 749 अरब डॉलर तक पहुंच गई है, जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

गौरतलब है कि इससे पहले इसी हफ्ते मस्क की संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार गई थी। उस दौरान यह चर्चा भी तेज हुई थी कि उनकी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स भविष्य में शेयर बाजार में उतर सकती है, जिससे उनकी दौलत में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

नवंबर में टेस्ला के शेयरधारकों ने मस्क के लिए लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर के नए वेतन और प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी थी, जो किसी भी कॉरपोरेट अधिकारी के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज माना जा रहा है। निवेशकों का यह समर्थन टेस्ला को सिर्फ इलेक्ट्रिक कार कंपनी नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने की उनकी रणनीति से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मस्क की कारोबारी पहुंच केवल टेस्ला तक सीमित नहीं है। वह स्पेसएक्स के संस्थापक और सीईओ हैं, जो री-यूजेबल रॉकेट्स और स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क के लिए जानी जाती है। इसके अलावा वह न्यूरालिंक, द बोरिंग कंपनी, एक्स कॉर्प और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च कंपनी xAI से भी जुड़े हुए हैं।

फोर्ब्स सूची के अनुसार, मस्क की संपत्ति अब उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज से करीब 500 अरब डॉलर अधिक है। इसके साथ ही यह अंतर दुनिया में अमीरी की दौड़ में अब तक का सबसे बड़ा फासला माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: हार्दिक पंड्या वापसी के लिए लगा रहे पूरा जोर, जानें कब मैदान पर लौटेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

US-Israel Iran War Day 38 Updates: Strait of Hormuz पर Trump की Deadline से पहले बड़ा खेल, हवाई हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख की मौत

इस छोटे से डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को बनाया बेवकूफ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यू

Hormuz के खतरनाक रास्ते पर भारत का जलवा, एक और जहाज ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना मिशन