Elon Musk ने AI को लेकर की बडी बात कह डाली, बोले- किसी के पास नहीं होगा काम

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 28, 2025

जाने-माने अरबपति और Tesla के सीईओ एलन मस्क हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी एक्स को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते एलन सुर्खियों में रहते हैं। इस बार एलन मास्क ने एआई को लेकर बड़ी बात कह डाली है। हालिए में मस्क ने कहा कि आने वाले सालों में एआई सारी नौकरियों को खत्म कर देगा। 

दरअसल, पेरिस के एक ईवेंट में टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने कहा कि दुनिया में किसी के पास काम नहीं बचेगा। इंसान बस शौक के तौर पर ही नौकरी करेगा। आपको बता दें कि, पिछले काफी समय से ऐसा डर जताया जा रहा है कि AI इंसानों की जगह ले लेगा। 

मस्क ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में दुनिया को यूनिवर्सल हाई इनकम के सिस्टम की जरुरत होगी ताकि लोगों के पास जीने के लिए पर्याप्त संसाधन हो। वह पहले भी एआई में तेजी से हो रहे विकास को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। मस्क ने यह भी दोहराया कि AI को सच का पता लगाने और मानवता के कल्याण के लिए तैयार किया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार