क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? स्टारलिंक के दावों को सरकार की तरफ से खारिज किए जाने के बाद तिलमिला गए एलन मस्क

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2026

एलन मस्क भारत में स्टारलिंक की राह में आ रही रुकावटों को आसानी से जाने नहीं दे रहे हैं। नई दिल्ली द्वारा नियामक भेदभाव के उनके दावे को खारिज किए जाने के कुछ ही घंटों बाद, इस टेक अरबपति ने एक और तीखे सवाल के साथ भारत के टेलीकॉम सेक्टर पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं? मस्क ने सवाल उठाया कि रेगुलेटर्स के साथ बातचीत और नियमों के पालन से जुड़े काम में सालों बिताने के बाद भी स्टारलिंक भारत में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने का इंतज़ार क्यों कर रहा है। उन्होंने भारत के टेलीकॉम पावर स्ट्रक्चर पर भी तीखा तंज कसा और पूछा कि क्या अरबपति मुकेश अंबानी ही असल में सारे फैसले ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Satcom सेवाओं को गृह मंत्रालय की Security Clearance मिलने पर ही हरी झंडी: सरकार
सरकार के खंडन के बाद मस्क ने फिर हमला बोला


मस्क की ये ताज़ा टिप्पणी उनके पहले के उस आरोप के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ अज्ञात बड़े उद्योगपति (ओलिगार्क्स) भारत के टेलीकॉम मार्केट पर अपना कब्ज़ा बनाए रखने के लिए स्टारलिंक को भारत में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मस्क ने एक्स पर लिखा दुर्भाग्य से, कुछ बड़े उद्योगपति भारतीय लोगों पर अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए हमें रोक रहे हैं। आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वे कौन हैं। उन्होंने उस पोस्ट में अंबानी या किसी और व्यक्ति का नाम नहीं लिया था। हालाँकि, अंबानी के बारे में उनकी ताज़ा टिप्पणी ने रिलायंस जियो को सीधे इस बहस में शामिल कर दिया है। भारत के टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों का दबदबा है। दोनों ही कंपनियां सैटेलाइट कम्युनिकेशन की दौड़ में भी शामिल हैं; जियो सैटेलाइट सर्विस देने की कोशिश कर रही है, वहीं भारती समर्थित यूटेलसैट वनवेब (Eutelsat OneWeb) भी उन कंपनियों में शामिल है जो भारतीय बाज़ार में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

WTO ने बढ़ाया 2026 में वैश्विक वस्तु व्यापार का अनुमान, 3.9 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना

FII हिस्सेदारी घटने से HDFC Bank के Share में 1% से अधिक की गिरावट

Election Commission विवाद पर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, राजघाट पर बापू को नमन कर मांगा इस्तीफा

Air India और Akasa Air ने बढ़ाया Fuel Surcharge, हवाई टिकट होंगे महंगे