Elvish Yadav ने सर्पविष मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने वाली संस्था पर लगाया उगाही का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2024

नोएडा की एक रेव पार्टी में सर्पविष की आपूर्ति के मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो साझा कर एक संस्था पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया।

फॉरेंसिक की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि जिस जहर का नमूना लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया था, वह कोबरा का ही था। एल्विश ने वीडियो में कहा कि पुलिस को पहले उनके रेव पार्टी में होने की बात साबित करनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पीपल फॉर एनिमल संस्था ने मुकदमा दर्ज कराया है उसका काम ही नामी लोगों पर बेवजह आरोप लगाकर पैसों की उगाही करना है। एल्विश के इस वीडियो को सौ से अधिक लोगों ने साझा किया है।

वहीं एल्विश यादव द्वारा लगाए गये आरोपों पर पुलिस उपायुक्त विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की कार्रवाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा