Elvish Yadav Controversy । फिर विवादों में फंसे Bigg Boss OTT 2 के विनर, रेस्तरां में आदमी को मारा थप्पड़, ट्रोल होने के बाद दी सफाई

By एकता | Feb 12, 2024

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, सोमवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो जयपुर के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने एल्विश को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इस घटना पर एल्विश ने एक ऑडियो जारी कर सफाई पेश की है।

इसे भी पढ़ें: एल्विश यादव, नयनतारा सहित ये सेलेब्स नहीं कर पाये अपने गुस्से पर काबू, आम लोगों को मारा थप्पड़

उन्होंने आगे कहा, "हमारे साथ पुलिस और कमांडो थे। ऐसा नहीं है कि हमने कुछ गलत किया है। यह व्यक्तिगत था। उसने मुझ पर व्यक्तिगत कटाक्ष किया और मैंने जाकर उसे थप्पड़ मार दिया। मुझे कोई पछतावा नहीं है। ऐसा ही हूं मैं, उसने गालियां दीं और मैंने अपने अंदाज में रिएक्ट किया।'

इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh के साथ पॉर्न स्टार Johnny Sins का वीडियो वायरल, हैरान हुए फैंस, एक्टर की जमकर लगी क्लास

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, एल्विश यादव रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। तभी वह मुड़कर पीछे बैठे व्यक्ति के पास जाते हुए दिख रहे हैं, जिसके साथ उनकी थोड़ी बहस हो जाती है। इसके बाद एल्विश उस व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वह व्यक्ति उठकर एल्विश को जवाब देने की कोशिश करता भी नजर आ रहा है, लेकिन यूट्यूबर की टीम ने उसे रोक देती है।

प्रमुख खबरें

महिला हूं इसलिए... अफगानिस्‍तान में अकेले घूम रही थी ट्रैवल ब्‍लॉगर, मुजाहिदीन ने पकड़ लिया! फिर...

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah