By Prabhasakshi News Desk | Nov 20, 2024
नयी दिल्ली । रियल एस्टेट कंपनी एम्मार इंडिया प्रीमियम आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के बीच गुरुग्राम में एक नई लक्जरी आवास परियोजना के निर्माण के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने गुरुग्राम के सेक्टर 62 स्थित गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर नई परियोजना ‘अमरिस’ पेश की है। एम्मार इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण चक्रवर्ती ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने गुरुग्राम में एक नई आवासीय परियोजना शुरू की है। हमें ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।’’