केंद्रीय मंत्री समेत कई विधायकों को ले जा रही Indigo Flight की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

By रितिका कमठान | Jun 04, 2023

इंडिगो की फ्लाइट की उस समय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी जब विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। ये फ्लाइट असम के डिब्रूगढ़ जा रही थी। तकनीकी खराबी आने के कारण फ्लाइट को गुवाहाटी के एयरपोर्ट पर डाइवर्ट कर दिया गया था।

इस फ्लाइट में तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्यमंत्री रामेश्वर तेली के अलावा भाजपा के दो अन्य विधायक भी यात्रा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक जैसे ही फ्लाइट को गुवहाटी में लैंड करवाया गया वैसे ही फ्लाइट में बैठे सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया गया। यात्रियों को सकुश बाहर निकालने के बाद प्लेन को जांच के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट ने चार जून की सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 20 मिनट के बाद ही प्लेन में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिली। इसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस प्लेन में कुल 150 यात्री यात्रा कर रहे थे। विमान से बाहर आने के बाद मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि विमान लगभग 20 मिनट तक उड़ा। इसके बाद इसमें तकनीकी खराबी का पता चला और इसे गुवाहाटी के एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित है।

इसके बाद बीजेपी विधायक ने जानकारी दी कि उड़ान भरने के दौरान फ्लाइट में किसी तरह की परेशानी नहीं थी, लेकिन 20 मिनट बाद विमान वापस गुवाहाटी लौटा और एलजीबीआई हवाईअड्डे पर उतरा। हमें एयरलाइंस के कर्मचारियों द्वारा सूचित किया गया है कि विमान में एक तकनीकी समस्या थी, जिसके कारण पायलटों को विमान वापस करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पहले भी करानी पड़ी है इमरजेंसी लैंडिंग
जानकारी के मुताबिक भारतीय एयरलाइन इंडिगो के विमान में पहले भी गड़बड़ी आ चुकी है। इंडोनेशिया में इस फ्लाइट की इमरजेंसी करवानी पड़ी थी। ये फ्लाइट तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर तक जा रही थी। इस फ्लाइट में कुछ जलने की गंध आई जिसके बाद फ्लाइट को तत्काल इंडोनेशिया में सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराई गई। 

बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश की फ्लाइट की लैंडिंग पटना में कराई गई। इस फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके बाद इसे पटना उतारा गया था। ये फ्लाइट बांग्लादेश के बिमान एयरलाइंस की थी, जिसने ढाका से उड़ान भरी थी। ये फ्लाइट काठमांडू जा रही थी। इस दौरान इसमें खराबी आई और इसकी तत्काल लैंडिंग कराई गई। 

प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप

Unnao में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत और 20 घायल

Rishikesh के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो लोग Ganga में डूबे, तलाश जारी

Startup 10 साल में 300 गुना बढ़े, यूनिकॉर्न का घर बना भारत : केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh