महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने पर प्लेन की हुई आपातकाल लैंडिंग, जांच में निकली गैस प्रोब्लम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

इंदौर (मप्र)। हवाई यात्रा के दौरान 25वर्षीय एक महिला यात्री द्वारा सोमवार रात सीने में दर्द की शिकायत किए जाने पर एक निजी एयरलाइन के दिल्ली से बेंगलुरू जा रहे विमान का रास्ता बदला गया और चिकित्सकीय आपात स्थिति के चलते इसे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया। हालांकि, महिला को जब नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों की जांच से पता चला कि उसे गैस और ‘एसिडिटी’ की मामूली समस्या थी।

इसे भी पढ़ें: दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करें ओटीटी प्लेटफॉर्म : प्रसून जोशी

अस्पताल के संचालक डॉ. सुनील बांठिया ने कहा, हमने महिला यात्री की ईसीजी जांच और अन्य नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किए। इन सभी जांचों के नतीजे सामान्य पाए गए।’’ उन्होंने कहा,, ‘‘महिला को गैस और एसिडिटी की मामूली समस्या थी। दवाएं दिए जाने के बाद उसकी यह समस्या दूर हो गई।’’ बांठिया ने बताया कि उनके अस्पताल ने महिला को मंगलवार को इस सिफारिश के साथ छुट्टी दे दी कि वह हवाई यात्रा करने के लिए वह पूरी तरह स्वस्थ है।

प्रमुख खबरें

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया