By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2020
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि लोग अगले दो साल में किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान मदद मांगने के लिये आपातकालीन नंबर 112 का उपयोग कर सकेंगे। एनडीएमए खतरे वाले क्षेत्रों में लोगों को समय रहते सतर्क करने की व्यवस्था शुरू करने पर भी काम कर रहा है। एसएमएस, मोबाइल ऐप, रेडियो और टेलीविजन जैसे संचार के सभी माध्यमों का उपयोग कर स्वचालिततरीके से लोगों को चेतावनी संदेश दिया जाएगा।