आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने कराया सुरक्षित प्रसव, पेश की सेवा की मिशाल

By दिनेश शुक्ल | May 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस की मदद से तहसील नजीराबाद के ग्राम कालापाठा की एक गर्भवती महिला का स्थानीय महिलाओं की मदद से एंबुलेंस कर्मचारी ने सुरक्षित प्रसव करवाया।आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के मार्केटिंग मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया नजीराबाद एम्बुलेंस लोकेशन को रविवार सुबह करीब 11.35 को कालापाठा गांव का कॉल आया था। जिस पर तुरंत ही 108 एंबुलेंस गांव के लिए रवाना हुई और जब एंबुलेंस महिला को लेकर नजीराबाद हॉस्पिटल की तरफ की आ रही थी, तब रास्ते में मस्जिद गढ़ के पास जंगल में महिला को अधिक पीड़ा होने के कारण एंबुलेंस के इएमटी रोहित शर्मा ने सुरक्षित डिलीवरी कराई। महिला की उम्र करीब 26 साल है।

प्रमुख खबरें

Mirabai Chanu और CWG Medalists का IGI Airport पर भव्य स्वागत: अब Asian Games में तिरंगा लहराने की तैयारी

IndiGo Global Ambitions: ए350 विमानों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करेंगे Willie Walsh और राहुल भाटिया

गोली खाने को भी तैयार हूं... FIR दर्ज होने के बाद BJP पर भड़के सांसद Pappu Yadav

CWG Gold Winner Arundhati Choudhary को बुखार भी नहीं रोक सका, लेकिन Rajasthan Govt की बेरुखी से हैं आहत