कोरोना वायरस की वजह से जापान में आपातकाल घोषित होने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

तोक्यो, सात अप्रैल (एएफपी) जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा होने के बाद मंगलवार को तोक्यो समेत विभिन्न हिस्सों में आपातकाल घोषित कर सकते हैं। आबे ने मंगलवार को कहा, ‘‘ऐसे हालात बन रहे हैं जो लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। आज शाम, मेरी सरकार के मुख्यालय में बैठक बुलाने की और आपातकाल घोषित करने की योजना है।’’

उन्होंने खासतौर पर तोक्यो और ओसाका जैसे शहरी इलाकों में संक्रमण के नये मामले तेजी से बढ़ने का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही योजना की घोषणा कर दी थी। घोषणा आधी रात से प्रभाव में आने की संभावना है और यह सात प्रभावित क्षेत्रों के गर्वनरों को लोगों से घरों में रहने तथा उद्यमों से संस्थान बंद करने का अधिकार देगी।

इसे भी देखें:- महामारी फैलाने के बाद इमेज मेक ओवर में लगा चीन  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह