जाने माने अभिनेता श्रीराम लागू का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

पुणे (महाराष्ट्र)। जाने माने अभिनेता श्रीराम लागू का अंतिम संस्कार यहां शुक्रवार को किया जाएगा। उनके परिवार से जुड़े सूत्र ने यह जानकारी दी। रंगमंच के जाने माने अदाकार 92 वर्षीय लागू का मंगलवार शाम को पुणे स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पहले उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होना था।

इसे भी पढ़ें: दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले श्रीराम लागू को हमेशा याद किया जाएगा: PM मोदी

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चूंकि दिवंगत अभिनेता के बेटे आनंद लागू अमेरिका में हैं और बृहस्पतिवार तक यहां पहुंच नहीं पाएंगे इसलिए उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। उन्होंने बताया कि लोगों के अंतिम दर्शन के लिए लागू का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह यहां बालगंधर्व सभागार में रखा जाएगा। 1927 में महाराष्ट्र के सतारा में जन्मे और पेशे से प्रशिक्षित ईएनटी (कान, नाक, गला विशेषज्ञ) सर्जन श्रीराम लागू ने राज्य में रंगमंच के विकास में अहम भूमिका निभाई। वह अपने प्रगतिशील एवं तार्किक विचारों के लिए जाने जाते रहे।

इसे भी पढ़ें: जिस घोटाले ने हिला डाला था स्टॉक मार्केट का इतिहास, अब उसपर फिल्म बनाएंगे हंसल मेहता

डॉक्टरी छोड़कर पूर्ण रूप से अभिनय के क्षेत्र में उतरे लागू ने वी शांताराम की फिल्म ‘पिंजरा’ (1972) से व्यावसायिक सफलता का स्वाद चखा। अभिनेता के तौर पर मराठी नाटकों जैसे ‘नटसम्राट’ और ‘हिमालयाची साउली’ तथा ‘पिजरा’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से उन्होंने लोकप्रियता बटोरी। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘एक दिन अचानक’, ‘घरौंदा’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘लावारिस’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। रिचर्ड एटेनबरो की फिल्म ‘गांधी’ में उन्होंने गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका निभाई थी।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar