Emirates Flight Smoke| चेन्नई एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे विमान से निकलने लगा धुआं, टला बड़ा हादसा

By रितिका कमठान | Sep 25, 2024

तमिलनाडु की चेन्नई हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा जब दुबई जा रहे एक विमान के टेक ऑफ से पहले इसमें से धुआं निकलने लगा।

जानकारी के मुताबिक चेन्नई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमीरात की फ्लाइट मंगलवार को रात 9:50 पर दुबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। इस फ्लाइट में 320 यात्रियों को सवार होना था। यात्रियों के चढ़ने से पहले विमान में ईंधन भरा गया। हालांकि जांच में पता चला है कि विमान में अधिक ईंधन भरा गया था जिस कारण ओवर फीलिंग हो गई और धुआं निकालने लगा। धोनी को देखकर स्टाफ काफी घबरा गया।

विमान से धुआं निकलने के कारण निलंबित की गई दुबई जाने वाली एमिरेट्स की उड़ान को उचित जांच और मंजूरी के बाद मंगलवार को आधी रात के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। विमान के पंख वाले हिस्से में धुआं उठते देख मंगलवार को उड़ान निलंबित कर दी गई थी।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को बताया कि 280 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान देर रात 12 बजकर 40 मिनट पर दुबई के लिए रवाना हुआ। बता दें कि कथित घटना के एक वीडियो में विमान के पिछले हिस्से से भी धुआं उठते देखा जा सकता है। मंगलवार रात सवा नौ बजे धुआं उठते दिखने के बाद विमान के चालक दल ने अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने विमान का निरीक्षण किया और लगभग 10 मिनट बाद विमान से धुआं निकलना बंद हो गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई थीं।

प्रमुख खबरें

Keralam Election: Revanth Reddy का CM Pinarayi पर तीखा वार, कहा- मोदी से अलग नहीं

Office Colleague से है एकतरफा प्यार? इन तरीकों से करें Situation Handle

UP में बेमौसम बारिश का कहर, CM Yogi एक्शन मोड में, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा!

Iran-USA युद्ध का खौफ! Australia में गहराया Energy Crisis, PM Albanese ने लागू की फ्यूल सुरक्षा योजना