इमैनुएल मैक्रों ने रूस को यूक्रेन में युद्ध जीतने से रोकने का संकल्प लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2022

पेरिस, 2 सितंबर (एपी)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को संकल्प व्यक्त किया कि यूक्रेन को फ्रांस की ओर से मानवीय, आर्थिक तथा सैन्य समर्थन जारी रखेंगे और रूस पर दबाव बढ़ाने तथा उसे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जीतने से रोकने के लिए यूरोपीय एकता को मजबूत करेंगे। मैक्रों ने एलिसी राष्ट्रपति भवन में फ्रांस के राजदूतों को दिये भाषण में कहा, ‘‘हम रूस की सेना को जंग नहीं जीतने दे सकते।’’ उन्होंने यूक्रेन की सेना को या तो सैन्य तरीके से जीतने या बातचीत से शांति कायम करने के लिए मजबूत स्थिति रख पाने में सक्षम बनाने का लक्ष्य तय किया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमें लंबी जंग के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!