उत्तरी मुंबई में 2025 में प्रमुख बुनियादी ढांचे, झुग्गी पुनर्विकास योजनाओं पर दिया जाएगा जोर : गोयल

By Prabhasakshi News Desk | Jan 03, 2025

नयी दिल्ली । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के शहरी परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से बदलने के लिए इस साल कई महत्वपूर्ण पहलों पर काम किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों का पुनर्विकास तथा सड़क व रेलवे लाइन विस्तार जैसी प्रमुख परियोजनाओं में तेजी लाना इन पहलों में शामिल हैं। गोयल ने पिछले साल उत्तरी मुंबई से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता था। मंत्री ने कहा कि चार जनवरी को वह लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए मुंबई में सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों से मिलेंगे। 

उन्होंने कहा कि उस बैठक में अभी तक उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी तथा लंबित मुद्दों के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार की जाएगी। गोयल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ इस साल हमारे पास अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं हैं। हम देख रहे हैं कि हम कितनी जल्दी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को उसी स्थान पर पक्के मकान उपलब्ध करा सकते हैं। यह एक ऐसी परियोजना है जिस पर काम जारी है। हम जीवन को सुगम बनाने के लिए सड़कों तथा अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित सभी कार्यों में भी तेजी ला रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में कांदिवली सहित सभी चार रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा, जो अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) का हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक दृष्टि से स्टेशन का निरंतर विकास करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले साल बोरीवली तक हार्बर लाइन विस्तार की घोषणा भी की थी। इससे नवी मुंबई से उत्तरी मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि वह इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं क्योंकि ‘‘एक तरफ हमारे पास संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान है और दूसरी तरफ हमारे पास खूबसूरत समुद्र है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत