By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022
नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के मद्देनजर अपने पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को हटाकर इनके स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद शुरू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने हाल ही में 12 इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद की है जिनका इस्तेमाल दिल्ली सरकार के मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।