बजट से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगेः भूपेंद्र यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

नयी दिल्ली|  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि बजट 2022-23 देश में ढांचागत विकास के जरिये रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी तबकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं जो इसे एक जन-हितैषी बजट बनाता है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा और निवेश आकर्षित करेगा।

यादव ने कहा, यह बजट न केवल निवेश एवं ढांचागत क्षेत्र का ध्यान रखता है बल्कि रोजगार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कृषि क्षेत्र के बाद निर्माण क्षेत्र ही सर्वाधिक रोजगार देता है।

प्रमुख खबरें

Congress का आरोप: महिला आरक्षण की आड़ में आ रहा Delimitation Bill, करेंगे विरोध

US-India Defense पार्टनरशिप: Indian Navy को मिला MH-60R Seahawk, समुद्र में बढ़ेगी Maritime Security की ताकत

20 July को नहीं आए तो भूत बनकर लौटूंगा: Sonam Wangchuk का भावुक संदेश, संसद मार्च होगा

Monsoon Session से पहले Rajnath Singh के आवास पर Amit Shah की बड़ी बैठक, NDA ने तैयार किया विधायी Strategy का मेगा प्लान