Rewari में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चार अपहृत छुड़ाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2023

हरियाणा में जींद पुलिस ने रेवाड़ी स्थित राजस्थान बॉर्डर के पास जयसिंहपुर में बदमाशों से मुठभेड़ के बाद अपहृत किए गए चार लोगों को छुड़ा लिया। पुलिस ने बताया कि चारों लोगों को बंधक बनाकर उनके परिजनों से फिरौती मांगी गई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों तरफ से गोलीबारी के दौरान एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि, बदमाश गाड़ी छोड़कर राजस्थान की तरफ भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाए गए लोगों में से दो लोग जींद के तो दो लोग रतिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि छुड़ाए गए जींद निवासी सतीश नाम के एक व्यक्ति पर छह-सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू