Jammu Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों और आतंकी के बीच मुठभेड़, पुलवामा में अल-बद्र से जुड़े दो आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में घेराबंदी करके तलाश अभियान चलाया। उसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि कुछ देर गोलीबारी के बाद अभियान को आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए रोक दिया गया।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के तौर पर शहबाज़ शरीफ पहली विदेश यात्रा पर 28 अप्रैल को सऊदी अरब जाएंगे

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘दोनों आतंकवादियों की पहचान स्थानीय आतंकवादी एजाज हाफिज और शाहिद अयूब के तौर पर की गयी है। ये अल बद्र से जुड़े थे और उनके पास से दो रायफल बरामद हुई हैं। ये मार्च-अप्रैल 2022 में पुलवामा में अन्य राज्यों के कामगारों पर हुए कई हमलों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान