जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 3 आंतकी मारे गये

By रेनू तिवारी | Jul 14, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। काफी लंबे समयय से दोनों तरफ से गोलीबारी की जा रही है। अब तक सुरक्षाबलों की कार्यवाही में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। 

इसे भी पढ़ें: राफेल विमान की दूसरी स्क्वाड्रन के लिए इंतजार खत्म, जुलाई के अंत तक संचालन करने की संभावना

पिछले काफी समय से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा , पुंछ, कुलगाम सहित कई ईलाकों में आतंकी गतिविधियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। एक महीने से लगातार सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही हैं। 

वही दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा चिनार के एक पेड़ के नीचे लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय कर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘ काजीगुंड इलाके में दामजेन गांव के बाहरी इलाके में चिनार के पेड़ के नीचे एक आईईडी देखा गया था।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने तुरंत ही इलाके की घेराबंदी की और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ आईईडी को निष्क्रिय कर उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया।’’ इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Temple Donation Theft Case | SIT ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, CCTV फुटेज में 105 बार चोरी की पुष्टि, 25 सितंबर तक चार्जशीट

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य सुधारों पर जोर, छात्रों ने उठाई मांग

Odisha में गहरे दबाव से भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने कई जिलों में जारी किया Red Alert

क्या UNSC में भारत की दावेदारी को मिल रही है रफ्तार? Visegrád Group (V4) देशों ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट का किया समर्थन