By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के रेबान इलाके में घेरा डाला और तलाश अभियान शुरू किया। दरअसल, उन्हें इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में आज सुबह सूचना मिली थी।