जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर मिली गुप्त सूचना के बाद मंगलवार देर रात कश्मीर के उत्तरी जिले में सोपोर के आरामपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया और आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए सख्त घेराबंदी की है। 

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के साथ सामना बुधवार सुबह हुआ, जब आतंकवादियों ने तलाश में जुटे सुरक्षा बलों के एक दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिन्होंने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण