Udhampur Terrorist Encounter | जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

By रेनू तिवारी | Jun 26, 2025

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। सांझी नाला इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बसंतगढ़ के जंगलों पर कड़ी निगरानी रखी गई है। संदिग्ध आतंकवादी गतिविधि के चलते इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Air India Plane Crash | अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद परिवारों ने सच मानने से किया इनकार, मनोचिकित्सकों को करनी पड़ी मशक्कत

 

इससे पहले सेना के जवानों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद गोलीबारी की, वहीं सुरक्षा बलों ने पुंछ, सांबा और कठुआ जिलों में 12 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजौरी के किरी सेक्टर के चिंगस इलाके में सतर्क जवानों ने सुबह घने पेड़ों की आड़ में तीन से चार लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं।

अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने दो दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की और साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया। साथ ही ड्रोन भी तैनात किए। हालांकि, संदिग्ध लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स ने सुबह छह बजे से पुंछ जिले में सुरनकोट और मेंढर में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, घेरे में कई दशहतगर्द

अधिकारियों ने कहा किसुरनकोट के सरी, उस्तन, पठानखोर, लोहार मोहल्ला, चांदीमढ़, फागल, हरि टॉप और मेंढर के उचाद एवं कल्लर-गुरसाई में यह अभियान चलाया गया लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि अर्द्धसैन्य बलों की सहायता से पुलिस ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बेइन नाला, चारू मुथी और चक धुलमा तथा तरनाह और चक्रा गांवों में भी तलाशी ली।


प्रमुख खबरें

US-Israel Relations | टूटने की कगार पर ऐतिहासिक दोस्ती, ईरान शांति समझौते ने अमेरिका और इज़राइल के बीच पैदा की गहरी दरार

Delhi Mangolpuri Market Fire | दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग! फर्नीचर बाजार की 6 दुकानें और टेम्पो जलकर खाक

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे