जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2018

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में, जैनापोरा के रेब्बान इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर घेरा डाला और खोज अभियान चलाया।

 

उन्होंने बताया कि खोज अभियान के दौरान ही, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आतंकवादियों के शव मुठभेड़ स्थल पर मिले। उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला बारूद तथा अन्य सामग्री मिली है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

प्रमुख खबरें

सियाचिन के पास चीन की हरकतों पर बरसा भारत, अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का अधिकार

संविधान और हमारी-आपकी जान के पीछे पड़े हैं भाजपा के लोग : Akhilesh Yadav

CUET 2024 Datesheet: सिर्फ 7 दिनों में पूरा होगा सीयूईटी एग्जाम 2024, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

Vande Bharat Train के बाद सामने आई Vande Bharat Metro, जानें क्या है इसकी खासियत