छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़, सात नक्सली ढेर, एके-47 सहित कई हथियार बरामद

By अभिनय आकाश | Dec 02, 2024

नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने तेलंगाना के मुलुगु जिले में सात खूंखार नक्सलियों को मार गिराया। एसपी मुलुगु डॉ. शबरीश ने जानकारी देते हुए बताया कि एतुरुनगरम वन क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने कहा कि तेलंगाना पुलिस के विशिष्ट नक्सल विरोधी बल और उग्रवादियों द्वारा ग्रेहाउंड्स के बीच इटुरनगरम के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ : कांकेर में नक्सलियों की ओर से छिपाए गए आठ आईईडी बरामद

पुलिस की ओर से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मारे गए चरमपंथियों में शीर्ष माओवादी नेता बदरू के भी शामिल होने का संदेह है। बदरू सीपीआई (माओवादी) की येलंडु-नरसंपेटा एरिया कमेटी का सचिव और प्रतिबंधित संगठन की तेलंगाना राज्य कमेटी का सदस्य था। मारे गए माओवादियों की पहचान कथित तौर पर कुरसम मंगू उर्फ ​​बदरू उर्फ ​​पपन्ना (35), एगोलापु मल्लैया उर्फ ​​मधु (43), मुसाकी देवल उर्फ ​​करुणाकर (22), जय सिंह (25), किशोर (22), कामेश (23) और मुसाकी जमुना (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल और अन्य हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।

प्रमुख खबरें

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr