त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुठभेड़, बीएसएफ का जवान गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

अगरतला। उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर अनुमंडल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एनएलएफटी (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के संदिग्ध उग्रवादियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल जवान की पहचान बीएसएफ की 145वीं बटालियन के गिरिजेश कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अगरतला ले जाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बीएसएफ की एक टीम कंचनपुर अनुमंडल के सीमा-II चौकी इलाके में एक अभियान पर थी, तभी बांग्लादेश की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें: दो दर्दनाक गर्भपात सह चुकी हैं काजोल, अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

घटनास्थल पर पहुंचे कुमार ने बताया कि बीएसएफ की तरफ से समन्वित जवाबी कार्रवाई के कारण उग्रवादी ज्यादा नुकसान नहीं कर सके। उन्होंने कहा, “घटना के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में अभियान भी तेज कर दिया गया है। हम आवश्यक कार्रवाई के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) से इस मुद्दे पर बात करेंगे।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में