By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां के पिंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।